Friday, September 20, 2024
Home क्राईम जालंधर में नशे ने ली एक और नौजवान की जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जालंधर में नशे ने ली एक और नौजवान की जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में फिर नशे ने एक नौजवान की जान ले ली है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के राज नगर के पास बीती शाम एक व्यक्ति की नशे की ओवर डोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजपाल सिंह निवासी राज नगर के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार राजपाल घर से 2 हजार रुपए लेकर पेट दर्द का इलाज करवाने के लिए घर से निकला था। लेकिन कुछ देर बाद उसके दोस्तों ने परिवार को सूचना दी कि राजपाल एक खाली प्लाट में बेसुध पड़ा हुआ है।

वहीं सूचना पाकर तुरंत परिवार राजपाल को डॉक्टर के पास ले गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिवार ने बताया कि राजपाल शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वह ई-रिक्शा चलाता था और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए राजपाल की मां रीटा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर चली गई थी। सुबह करीब 10 बजे राजपाल घर आया था। तब वह घर पर नहीं थी। राजपाल पत्नी से कहने लगा कि अब वह नशा नहीं करता, जिसके कारण उसे पेट में दर्द है। इसलिए स्कैनिंग करवाने के लिए जाना होगा। राजपाल घर से 2 हजार रुपए लेकर निकल गया। जिसके बाद उसके 3 दोस्तों ने घर आकर परिवार को बताया कि एक खाली प्लाट में राजपाल बेसुध पड़ा हुआ है। फिर परिवार किसी तरह राजपाल को घर लेकर आया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार राजपाल का शव कच्चा कोट मोहल्ले के पास से बरामद किया गया था।

You may also like

Leave a Comment