Home जालंधर जालंधर नगर निगम चुनाव : ”आप” ने अपना गेमप्लान किया शुरू, कांग्रेस पार्षद सहित एक आजाद ने थामा झाड़ू

जालंधर नगर निगम चुनाव : ”आप” ने अपना गेमप्लान किया शुरू, कांग्रेस पार्षद सहित एक आजाद ने थामा झाड़ू

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : जालंधर नगर निगम के नतीजे सामने आने के बाद राजनीति में लगातार एक से बढ़कर एक नए भूचाल आ रहे हैं।इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर बनाने को लेकर जीते पार्षदों को अपने साथ मिलाना शुरू कर दिया हैं। पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को हराने वाली महिला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। साथ ही एक आजाद पार्षद भी आप में शामिल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री ईटीओ और रवजोत सिंह ने देर रात वॉर्ड नंबर 65 की वार्षद प्रवीण वसन और 81 नंबर वार्ड से आजाद पार्षद सीमा रानी को आप में शामिल करवा दिया। शामिल करने के बाद मंत्री ईटीओ द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की हैं।

You may also like

Leave a Comment