Home जालंधर ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान

by Doaba News Line

घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की दी जानकारी, डॉ. बी.डी. शर्मा भी रहे साथ

जालंधर (सतपाल शर्मा ) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं जालंधर के मेयर वनीत धीर ने अपने हलके में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत वार्ड-77 से की। इस दौरान वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

वनीत धीर ने कहा कि ‘मान दे मुनाफे’ केवल एक जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड सीधे लोगों तक पहुंचाने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा महिलाओं और परिवारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि हर परिवार तक सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी समझने का अवसर मिल रहा है।

वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा ने कहा कि वार्ड-77 से अभियान की शुरुआत लोगों के साथ सीधे संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आने वाले दिनों में हर घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और लोगों को मिल रहे प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी देंगे।

डोर-टू-डोर अभियान से पहले मेयर वनीत धीर ने नार्थ हलके के वार्ड नंबर 77 में पानी के ट्यूबेल का उद्धघाटन किया। मेयर वनीत धीर ने इस मौके पर इलाका निवासियों को मुबारिक बाद दी। वार्ड नंबर 77 के लोगों ने मेयर वनीत धीर को मोहल्ले की समस्याओं के बारे में बताया। वनीत धीर ने कहा , इनको पहल के तौर पर हल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह बतौर कॉर्पोरेशन मेयर मेरा फर्ज है कि इलाके के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिले ,साफ – सफाई मिले और शुद्ध बातावरण मिले। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज डॉ बी डी शर्मा ,हरविंदर सिंह राजू ,प्रिंस ,इष्ट पाल चड्डा ,रविंदर कुमार (रवि ) , सतपाल शर्मा , नरेंदर सिंह ,कैप्टेन , राकेश कुमार ,बॉबी ,रंजीत सिंह ,पुष्कर,दीपू ,रमेश कुमार और नीरज कुमार इत्यादि मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment