Wednesday, June 4, 2025
Home क्राईम जालंधर : मॉडल हाउस में व्यक्ति ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

जालंधर : मॉडल हाउस में व्यक्ति ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर (पूजा, सपना) इस समय की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां मॉडल हॉउस में 32 वर्षीय व्यक्ति ने अपना जीवन समाप्त कर लिया है। मृतक का नाम टोनी कुमार है, जो की शादीशुदा था। शादी से एक बच्चा भी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के मामा ने बताया कि सुबह 11 बजे पता चला है कि हमारे लड़के ने पंखे से लटक पर आत्महत्या कर ली है। जालंधर में वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। सुबह जब पारिवारिक सदस्यों ने टोनी के कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उन्हें नीचे उतारा गया तो मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
आगे परिजनों का कहना है कि लड़के को कोई भी परेशानी नहीं थी, ना ही वह नशे करता था। पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया। रात को वह आराम से खाना खाकर सोया था सुबह उठकर देखा तो यह हमारे सामने आया। हमें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हमारा बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है।

मौके पर पहुंचे सबंधित थाने के एसएचओ ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि टोनी नामक युवक ने सुसाइड किया है। बॉडी को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बॉडी के आसपास कोई भी सुसाइड नोट या नशीली वस्तु नहीं मिली है।

You may also like

Leave a Comment