Home जालंधर जालंधर के National Highway पर देर रात भयानक Accident, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

जालंधर के National Highway पर देर रात भयानक Accident, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के फिल्लौर के National हाईवे से बीती देर रात एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर नेशनल हाइवे-44 पर देर रात शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार अचानक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि हादसे में गाड़ी में सवार परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना के बाद सूचना पाकर दुर्घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा। टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग फिल्लौर एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आर्मी कैंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही गाड़ी की तेज लाइट पड़ने से ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और गाड़ी अनयंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। राहत भरी बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हालांकि गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार परिवार बलाचौर की ओर से फिल्लौर विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment