Home धर्म इंग्लैंड से आई श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर माँ के दरबार में चढ़ाया सोने का छत्र, पंजाब की रहने वाली है महिला

इंग्लैंड से आई श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर माँ के दरबार में चढ़ाया सोने का छत्र, पंजाब की रहने वाली है महिला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

ऊना: हिमाचल के ऊना में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ चिंतपूर्णी के दरबार में इंग्लैंड से आई एक महिला ने सोने का छत्र भेंट किया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु सीमा देवी इंग्लैंड के नाटिंघम से आईं हैं और उन्होंने अपनी मन्नत पूरी होने पर माँ चिंतपूर्णी के दरबार में लगभग 26 ग्राम वजनी छत्र चढ़ाया और 11 दिन तक दरबार में सेवा भी की। कहा जा रहा है कि मूल रूप से महिला पंजाब की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि सीमा देवी ने माँ के दरबार में अपने दोनों बेटों के विदेश में सेटल होने की मन्नत मांगी थी, जिसके पूरा होने पर अब उन्होंने माँ के मंदिर में 11 दिन सेवा कर और सोने का छत्र चढ़ा कर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए माँ का शुकराना किया है। वहीं इस दौरान चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालु सीमा देवी को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालु सीमा ने कहा कि माता चिंतपूर्णी में उनकी अटूट आस्था है। सीमा ने बताया कि उन्होंने करीब 6 साल पहले माँ चिंतपूर्णी मंदिर में अपने दोनों बेटों के विदेश में बसने की मन्नत मांगी थी। माता रानी की कृपा से अब उनके दोनों बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ इंग्लैंड के नॉटिंघम में रह रहे हैं। वर्तमान में वह भी अपने बेटों के साथ रह रही हैं। इसलिए वह अब वह माँ का शुक्राना करने इंडिया आई और यहां चिंतपूर्णी के मंदिर में उन्होंने 11 दिन सेवा कार्य पूरा करने के बाद श्रद्धा भाव से माता के चरणों में सोने का छत्र चढ़ाया और माँ का शुक्राना किया।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment