Home जालंधर Jalandhar: रामामंडी में एक Food Outlet में लगी भयानक आग, सारा सामान जलकर राख

Jalandhar: रामामंडी में एक Food Outlet में लगी भयानक आग, सारा सामान जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के रामामंडी में देर रात एक फ़ूड आउटलेट पर भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण फ़ूड आउटलेट जलकर बुरी तरह राख हो गया है। फ़ूड आउटलेट से भयानक आग की लपटें निकलते देख मौके पर अफरा- तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग की भयानक लपटें निकलते देख तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। घटना सोमवार देर रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है ।

वहीं आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने एहतियात के तौर पर आसपास के दुकानदारों को अपने बिजली के उपकरण व MCB बंद करने को कहा, ताकि आग आगे न फैल सके। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर रखे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। यह रेस्टोरेंट आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर- 8 के पार्षद अमरदीप किन्नू संदल के चचेरे भाई अमन संदल का बताया जा रहा है।

लोगों के अनुसार जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक पूरा आउटलेट आग से घिर चुका था। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। लोगों के अनुसार आग की लपटों के कारण दुकान में लगा एसी, बाहर का बोर्ड और अंदर की छत तक क्षतिग्रस्त होकर गिरने लग गई थी।लेकिन गनीमत रही कि आग आसपास की इमारतों तक नहीं पहुंच सकी और समय रहते उस पर फायर ब्रिगेड की टीमों द्वारा काबू पा लिया गया।

 

 

You may also like

Leave a Comment