Home जालंधर विधायक बावा हेनरी भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हुए नतमस्तक, लिया आशीर्वाद

विधायक बावा हेनरी भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हुए नतमस्तक, लिया आशीर्वाद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : सनातन धर्म में विश्वकर्मा जयंती का ख़ास महत्व है, इसी दिन विशेष रूप से कारखानों, कार्यस्थलों दुकानों और प्रतिष्ठानों में मशीनों, औजारों और उपकरणों की पूजा की जाती है, मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है। इसी कड़ी में आज विधायक बावा हेनरी अमर गार्डन विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए।

बताते चलें कि इस दौरान उनके साथ समर्थक भी मौजूद रहे। विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस और विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जहां भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन करते हैं। विधायक बावा हेनरी ने भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेकर सभी को नेकी की राह पर चलने के लिए कहा।

 

 

You may also like

Leave a Comment