




दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 2 प्रतियोगियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली अवनी लेखारा और स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी।




PM मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया है, जिससे भारत का पहला दिन और भी विशिष्ट हो गया है। उन्होंने उनकी सटीकता, दृढ़ संकल्प और संयम की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
PM ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को हार्दिक बधाई! अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया है! यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो भारत के पहले दिन को और भी विशिष्ट बनाती है। उनकी सटीकता, दृढ़ संकल्प और धैर्य वास्तव में सराहनीय हैं। आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi”


प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाली अवनी लेखारा को भी दी बधाई
PM मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी। PM मोदी ने उनके शानदार स्कोर, निरंतरता और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन देश को गौरवान्वित करता रहा है। उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने उनके शानदार स्कोर, निरंतरता और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन देश को गौरवान्वित करता रहा है। उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “@AvaniLekhra के लिए एक शानदार रजत!
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई। उनकी निरंतरता और दृढ़ संकल्प देश को गौरवान्वित करते रहे हैं। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi



