



दोआबा न्यूज़लाइन


श्रीनगर: Amarnath Yatra से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुफा मंदिर मार्ग में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री को अचानक हार्ट अटैक की शिकायत हुई। महिला यात्री को तुरंत CRPF के जवानों ने मेडिकल सेंटर पहुंचाया। मेडिकल सेंटर में बीमार महिला यात्री को डॉक्टरों द्वारा ऑक्सीजन सपोर्ट और CPR दिया गया, तब कहीं जाकर महिला यात्री की जान बच पाई ।


मामले की जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारियों ने बताया कि बीते गुरुवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान गुफा मंदिर के रास्ते में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 46 वर्षीय महिला को कार्डियक अरेस्ट आने पर तुरंत CRPF के जवानों ने पहले तुरंत महिला को मेडिकल सेंटर पहुंचाया, जहां महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया गया। जिसके बाद उसे CRPF की बख्तरबंद गाड़ी से नीलग्रथ में सेना के हॉस्पिटल कैंप ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना गांदरबल जिले में बालटाल रूट पर सरबल कैंप के पास हुई।
सीनियर अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस महिला को रास्ते में तैनात सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों ने संभाला। जवानों ने उसे सबसे पहले पैरामिलिट्री फोर्स के मेडिकल सेंटर ले जाकर भर्ती किया, जहां महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें CRPF की बख्तरबंद गाड़ी से नीलग्रथ में सेना के हॉस्पिटल कैंप ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि CRPF अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा दे रही है। इसके साथ ही CRPF द्वारा इमरजेंसी के समय यात्रियों की मदद के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीमें (MRT) और महिलाओं की ‘मे आई हेल्प यू’ मोबाइल स्क्वाड भी तैनात की हैं।



