Home जालंधर मोदी सरकार का बजट भारत को पूरी दुनिया में विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- सुशील शर्मा

मोदी सरकार का बजट भारत को पूरी दुनिया में विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- सुशील शर्मा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी शहरी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार का बजट भारत को पूरी दुनिया में विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वर्तमान में केंद्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का बजट समाज के सभी वर्गों के उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी के सटीक नेतृत्व व मार्गदर्शन के चलते विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के मॉडल को दुनिया स्वीकार कर रही है और भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और संपूर्ण विश्व भारत का आर्थिक विकास देख रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट जहां मध्यम वर्ग के हित में पूरी तरह वरदान साबित होगा वहीं देश की आम जनता के लिए ये बजट बहुत अच्छा साबित होगा।

 


 

 

You may also like

Leave a Comment