Home जालंधर जालंधर के मिलाप चौक स्थित PET SHOP पर लगी भयानक आग, शार्ट सर्किट बनी वजह

जालंधर के मिलाप चौक स्थित PET SHOP पर लगी भयानक आग, शार्ट सर्किट बनी वजह

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज सुबह एक पेट शॉप में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह जालंधर के मिलाप चौक में थाना डिवीजन-3 के सामने ताज पेट शॉप में आग लग गई। सुबह सैर कर रहे लोगों और दुकान के सामने स्थित थाने के कर्मचारियों ने जब दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखी तो उनहोंने आग की सूचना दुकान के मालिक को दी। बताया जा रहा है कि दुकानदार का घर दुकान के ऊपर ही है। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

पेट शॉप के मालिक हरविंदर के अनुसार जब लोगों के कहने पर उन्होंने निचे आकर देखा तो आग लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी और दुकान में पड़ा कुछ सामान दुकान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुकानदार के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि उसमें दुकान के अंदर रखा करीब 90 प्रतिशत सामान जलकर राख हो गया है। लेकिन इस सब में राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दुकान में आग शॉर्टसर्किट की वजह से लगी है।

वहीं आग की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले दुकान के मालिक और थाना कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी था। इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा लगभग 90 प्रतिशत सामान जलकर राख हो गया है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment