

DOABANEWSLINE (CRIME NEWS)
जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” कमीश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए , शहर के रिहायशी इलाकों में सक्रिय तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना डिवीजन नंबर-05 जालंधर में मुकदमा नंबर 138 दिनांक 04.10.2025 धारा 21 और 27-A NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस पार्टी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी जोहिल कल्याण पुत्र जीवन कल्याण उर्फ जीवन सिंह , निवासी पिंड सराय खास, थाना करतारपुर, हाल निवासी मकान नंबर 508, न्यू अमृत विहार, वेरका मिल्क प्लांट के पीछे, सलेमपुर मुसलमाना थाना डिवीज़न नंबर 1 ,कमीश्नरेट पुलिस जालंधर ने तलाशी के दौरान आरोपी से 20 ग्राम हेरोइन और 1,50,000 रुपये नकद ड्रग मनी बरामद की गई । इसके बाद माननीय पुलिस कमिश्नर जालंधर के निर्देशों पर आर्डर नंबर NDPS/FO/347/DEL/2025 दिनांक 24.12.2025 , आरोपी की प्रॉपर्टी मकान नंबर 508 , न्यू अमृत विहार, वेरका मिल्क प्लांट के पीछे, सलेमपुर मुसलमाना थाना डिवीज़न नंबर 1 कमीश्नरेट पुलिस जिसकी कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपए तय ACP वेस्ट जालंधर की निगरानी और ADCP सिटी-II जालंधर की देख रेख में आरोपी की प्रॉपर्टी के फ्रीजिंग के आर्डर चिपकाये गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

