Wednesday, August 27, 2025
Home jammu and kashmir माँ वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में लैंडस्लाइड, मरने वालों का आंकड़ा 31 हुआ , दर्जनों घायल

माँ वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में लैंडस्लाइड, मरने वालों का आंकड़ा 31 हुआ , दर्जनों घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जम्मू: कटरा में माँ वैष्णों देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ कल बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यात्रा मार्ग पर
मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 31 हो गया, हालाँकि कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की जानकारी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रा के दौरान अचानक बड़े-बड़े पत्थरों के साथ ऊपर से मलबा गिरना शुरू हो गया। जिसके निचे दबने के कारण कई लोग अपनी जान गवा बैठे और कई यात्री घायल हो गए हैं, जिनको रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि हादसे में 23 से ज्यादा लोग जख्मी हैं और कई यात्री लापता हो गए हैं। उनके अनुसार अभी मरने वालों का आंकड़ा और बाद सकता है।

वहीं लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इससे शहर में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां तक कि घरों और खेतों में पानी भर गया है। वहीं रेलवे ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

You may also like

Leave a Comment