दोआबा न्यूज़लाइन
मेष (Aries) आज किसी गंभीर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। राजनीति में संलग्न लोगों को किसी उच्च सदस्य व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी में अधीनस्थ, उच्चाधिकारी से तालमेल बनाकर रखें। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय : आज पंचमुखी श्री हनुमान जी के दर्शन करें। लाल चंदन पानी में डालकर स्नान करें।

वृषभ (Taurus) आज किसी अभिन्न मित्र से बात होगी। बेरोजगारों पर रोजगार मिलेगा। किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नौकरों का शुभ बढ़ेगा। महत्वपूर्ण वैदिक कार्यों में से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यावसायिक संपर्कों से सहयोग मिलेगा।
उपाय : आज नेत्र औषधि गरीब लोगों को बांटे।
मिथुन (Gemini) आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। भोग विलास में अत्यधिक अभिरुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से सुख और सानिध्य मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रदेश में किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति लाभ मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने विचारों को सकारात्मक दिशा प्रदान करें. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय : आज शिव विष्णु जी को तुलसी का भोग लगाएं।
कर्क (Cancer) आज संतान सुख में वृद्धि होगी. किसी पुराने मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको मिले सकती है। नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा। तकनीकी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की कमान मिल सकती है।
उपाय : प्रातः काल पुरोहित को पीले रंग के पदार्थ दान करें।
सिंह (Leo) आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। सगे संबंधियों, इष्टमित्रों के सहयोग से कार्य की मुश्किलें कम होगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें. व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को व्यापार में लाभ उन्नति के योग बनेंगे।
उपाय : आज अपने सगे संबंधियों से बराबर बराबर धन लेकर उस राशि से यज्ञ करवाएं।
कन्या (Virgo) आज दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता मिलेगी। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना बन रही है।
उपाय : आज स्त्रियों का आदर सम्मान करें।
तुला (Libra) आज महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बढ़ सकता है। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग ले सकते हैं। इस संबंध में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुपात में फल प्राप्त नहीं होगा। सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं। किसी के बहकावे में न आए।
उपाय : आज शराब व मांस का सेवन कतई न करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज दिन आपके लिए सामान्य लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। सगे, संबंधियों, इष्टमित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
उपाय : प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (Sagittarius) कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास को कम न होने दें। समय के साथ परिस्थितियों अनुकूल होती चली आएगी। परोपकार के कार्य में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। अधिक सुख व उन्नति दायक स्थिति को देखकर विरोधी भी आपकी उन्नति से जलेंगे।
उपाय : आज फल एवं मूंग की दाल का दान करें।
मकर (Capricorn) आज कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। व्यापार में नवीन अनुबंध होंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपना कार्य लगाकर करना होगा। अन्यथा आपके द्वारा हुई एक गलती के लिए आपके सब किए कराए पर पानी फेर देगी। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में थोड़ी सजगता बरतें। आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।
उपाय : आज ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
कुंभ (Aquarius) आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी कार्य की बाधा ससुराल पक्ष के सहयोग से दूर होगी। कार्यक्षेत्र में नौकरशाकर का सुख बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा।
उपाय : आज किसी सफाई कर्मी को बिना किसी के रोके टोके कुछ सिक्के दान करें।
मीन (Pisces) आज मन में बुरे विचार अधिक आएंगे। किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। भोग विलास में आशक्ति अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में अकारण वाद विवाद हो सकता है। किसी अन्य के झगड़े में कूदने से बचें। अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है।
उपाय : आज गरीब बच्चों को किताब कॉपी दान करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195
