दोआबा न्यूजलाइन

पंजाब : 9 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई राज्यों में ड्रोन हमले किये थे, इसी कड़ी में सीमा से सटे पंजाब के जिले फिरोजपुर में भी पाकिस्तानी ड्रोन घर पर आकर घिरा था, इस घटना में परिवार के 3 सदस्य घायल हुए थे। उन्ही से सबंधित बेहद दुखदाई खबर सामने आ रही है। जहां 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला के पति और बेटे की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है।

लुधियाना के DMC अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गांव खाई फेमे की रहने वाली महिला सुखविंदर कौर सौ प्रतिशत जल गई थीं, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, उनके पति लखविंदर सिंह (55) करीब 70 प्रतिशत तक जले हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर है। जबकि, बेटे जसवंत सिंह (24) फिलहाल खतरे से बाहर है।
बताते चले कि सुखविंदर कौर की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को लुधियाना के DMC अस्पताल में मौत हुई है। उनके शव खाई फेमे के गांव में लाया जाएगा। महिला की मौत के बाद पूरा गांव सदमे में हैं।