Thursday, August 28, 2025
Home चंडीगढ़ चंडीगढ़ में LPG सिलेंडर महंगा होने के विरोध में आई कांग्रेस, केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़ में LPG सिलेंडर महंगा होने के विरोध में आई कांग्रेस, केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

चंडीगढ़: सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने इसका जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार को ठहराया है। घरेलु गैस की बड़ी कीमतों का चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विरोध किया है। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष लक्की ने कहा कि यह बढ़ोतरी सीधा आम आदमी पर वार है और इससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर फिर आर्थिक संकट मंडरा गया है।

वहीं विरोध जताते हुए लक्की ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि “क्रूर और असंवेदनशील” है। देशभर में पहले से ही लोग महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव के बोझ से परेशान हुए पड़े हैं, ऐसे समय में रसोई गैस की कीमत बढ़ाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने केंद्र से मांग की है कि LPG के दाम तुरंत वापस लिए जाएं और गरीब तथा निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सब्सिडी फिर से शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी आम नागरिकों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेगी और केंद्र सरकार की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

वहीं लक्की ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने घरेलू जरूरतों को टैक्स वसूली का जरिया बना लिया है। यह सरकार जनता को राहत देने की जगह उनके साधनों का शोषण कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को अब सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।

You may also like

Leave a Comment