
दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर: बीजेपी पंजाब के सीनियर लीडर, पूर्व प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड अटैक मामले की जांच अब केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। इस मामले में NIA की जांच में एक ओर बड़ी अपडेट सामने आयी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एनआईए ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उक्त व्यक्ति से एनआईए की टीम फिलहाल पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार NIA द्वारा मेरठ से हिरासत में लिया गया आरोपी केस की सबसे मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं। उक्त युवक से कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने कब्जे में लिए हैं। जिस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में जल्द एनआईए जानकारी साझा कर सकती है।

BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला, पुलिस को कोर्ट से मिला 6 दिन का रिमांड
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपियों का पुलिस को 6 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावने है। दरअसल, घटना को लेकर बीते दिन पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद करके हैरी और सतीश को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक करने वाले कि मदद की थी और अटैक के समय साथ में मौजूद थे। जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने जालंधर कोर्ट में पेश किए कल पकड़े गए 2 आरोपी
पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के बीते दिनों हुए घर ग्रेनेड हमले में एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस केस में दिल्ली से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद जालंधर सिटी पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जालंधर से पकडे गए दोनों आरोपी
इस हमले के 2 दोषियों को ई-रिक्शा सहित बीते दिन ही पुलिस द्वारा जालंधर से गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई थी। दोनों की पूछताछ के बाद ही पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय एजेंसियां लगातार एक्शन में हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए जल्द मामले में जांच के लिए जालंधर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने मामले में सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं, जिससे मामले में तय से जांच की जा सके।
पंजाब पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाई पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ग्रेनेड हमले की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर बीती रात हुए ग्रेनेड हमले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर डीजीपी अर्पित शुक्ला सहित कई बड़े पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2 हमलावरों को हमले के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हमले में शामिल ई-रिक्शे को भी जब्त कर लिया है।
हमले में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा

इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि यह हमला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने करवाया हैं। जिसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है।

बता दें कि ये सारा घटनाक्रम बीजेपी सीनियर नेता के घर के बाहर लगे सीएसटी में कैद हुआ है। जहां साफ़ देखा जा रहा है कि एक ई-रिक्शा पूर्व मंत्री के घर के बाहर से निकलता है और फिर जोरदार धमाका होता है। इस धमाके से पूर्व मंत्री के आंगन में खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए। यहां तक की जमीन में भी गड्ढा हो गया। हालांकि किसी व्यक्ति को चोट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर नई अपडेट आई सामने, पढ़ें पूरी खबर…
(पूजा/सलोनी) पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर बीती देर रात ग्रेनेड हमला हुआ। जानकारी देते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी हमने पुलिस को दे दी है। सीसीटीवी में साफ़ देखा जा रहा है कि ई-रिक्शे में बैठकर आये हमलवारों ने बम फेंका ओर फरार हो गए। इस दौरान मनोरंजन कालिया घर में सो रहे थे और उनके पारिवारिक सदस्य भी घर पर ही मौजूद थे। इस हमले से मनोरंजन कालिया के आंगन में बहुत नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि इस हमले के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताते चलें कि हमला शास्त्री मार्केट चौक के नजदीक पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुआ है हमला लगभग देर रात 1:30 बजे के बीच में हुआ है। मनोरंजन कालिया के निवास स्थान से 50 मीटर की दूरी पर ही थाना डिवीजन नंबर 3 पड़ता है।
देर रात हुए इस ग्रैनेड हमले के बाद आज सुबह से ही मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर राजनेताओं का तांता लगना शुरू हो गया है, इसी कड़ी में आज उनके घर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत और दीपक वाली भी पहुँचे हैं।
हमले के बाद भाजपा के लीडर आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर निशाना साध रहे है, उनका कहना है कि आप के राज में पंजाब का माहौल खराब हो गया है, लेकिन भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी।