Home जालंधर Daily Horoscope: आज इन राशियों के जातक दिए गए उपायों से चमकाएं अपनी किस्मत

Daily Horoscope: आज इन राशियों के जातक दिए गए उपायों से चमकाएं अपनी किस्मत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries): आज पूजा आराधना में अत्यधिक समय व्यतीत होगा। आज कुछ छोटी-छोटी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें। उनका तुंरत समाधान करने का प्रयास करें। मित्रों के साथ साझेदारी में कार्य न करें। नौकरी की तलाश में आपको घर से दूर जाना पड़ेगा।

उपाय:- गंदे नाले में 43 दिन तक नीला फूल डालें। प्रेम एवं अय्याशी से दूर रहे।

वृषभ (Taurus): आज कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद गंभीर रूप ले सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण हो रहा विलंब आपसी खींज का कारण बनेगी। यात्रा में कीमती सामान चोरी हो सकता है। व्यापार में अपनी योजना को किसी अन्य को बता कर आप बड़ी चूक कर सकते हैं।
उपाय:- 5 ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

मिथुन (Gemini): आज दिन सामान्य सुख एवं उन्नति दायक रहेगा। बनते-बनते कार्य में अड़चन आएंगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचें। सभी से तालमेल युक्त व्यवहार कर बनाकर रखें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा।

उपाय :- श्री हनुमान जी को गुलाब की माला तथा फूल फल चढ़ाएं।

कर्क (Cancer): नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने को मिल सकता है। अपने बॉस से निकटता बढ़ेगी। शासन सत्ता में जुड़े लोगों को लाभ होगा।

उपाय :- शनिदव की पूजा करें।

सिंह (Leo): आज बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को उन्नति प्राप्त होने के योग बनेंगे। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। ब्राह्मणों में भक्ति बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते रुक जाएगा अथवा बिगड़ जाएगा।

उपाय: आज अशोक के पांच पौधे लगाकर उन्हे पोषित करें या किसी को पौधे लगवाने में सहयोग करें।

कन्या (Virgo): आज आध्यात्मिक कार्य में सक्रिय भूमिका अदा करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। व्यापार में नए मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। किराना व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

उपाय :- पांच मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें। गौ सेवा करें।

तुला (Libra) आज का दिन सकारात्मक रहेगा। सगे संबंधियों, मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न बाधाएं आएंगी।

उपाय:- आज काले घोड़े की नाल का छल्ला दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज राजनीति में नए मित्रों से परिचय होगा। राजनीति के क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। कोई शुभ कार्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

उपाय:- सफेद मूंगा चांदी में बनवाकर धारण करें। छोटी इलायची पानी में डालकर स्नान करें।

धनु (Sagittarius) आज नौकरी में उच्चाधिकारियों से धनिष्ठता बढ़ेगी। शासन सत्ता में बैठे किसी वरिष्ठ व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में आपके राजनीतिक कौशल की चारों ओर सराहना होगी। व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। राजनीति में मित्र बनेंगे।

उपाय:- सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने जाएं।

मकर (Capricorn) आज उद्योग धंधे में आश्चर्यजनक लाभ होने की संभावना रहेगी। अत्यधिक भाग दौड़ का चक्कर चलेगा। असामान्य परिस्थितियों का बढ़-चढ़कर सामना करना पड़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। समय के रूप स्वरूप को ध्यान में रखते हुए काम करें। आज का दिन कुछ उपलब्धि लेकर आ रहा है।

उपाय :- आज वीरान जगह पर भूमि के नीचे सुरमा दबाएं।

कुंभ (Aquarius): आज किसी झूठे मुकदमे से बरी होंगे। नाना-नानी से धन एवं उपहार प्राप्त होगा। आज का दिन अधिकांश सुखद एवं लाभदायक रहेगा। परिश्रम करने पर उसका अनुकूल फल भी प्राप्त होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुद्धरण बनाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे।

उपाय:- रसोई घर में बैठकर भोजन करें और किसी गरीब को ताजी मूली दान करें।

मीन (Pisces): आज नौकरी मिलने के योग बनेंगे। किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों संग अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित होंगे।

उपाय :- श्री विष्णु जी की पूजा करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment