दोआबा न्यूजलाईन

मेष (Aries) आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घटेगी जिससे आपको अचानक धन लाभ होगा। किसी अन्य के वाद विवाद में न पड़े। अन्यथा बात बढ़ने पर हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। शराब का सेवन कर वाहन तीव्र गति से न चलाएं। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
उपाय : बहते जल में बताशे प्रवाहित करें। और मीठी रोटी कुत्तों को खिलाएं।
वृषभ (Taurus) आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अन्यथा चोट लग सकती है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान पहचान बढ़ाने से प्रभाव बढ़ेगा।
उपाय : तांबे के बर्तन में स्वच्छ जल भरकर उसमें अक्षत, लाल फूल, रोली डालकर सूर्य को जल दें।
मिथुन (Gemini) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपका पद, कद बढ़ सकता है। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है।
उपाय : हनुमान जी को लड्डू, केले तथा लाल गुलाब की माला चढ़ाए। भक्ति भाव से पूजा पाठ करें।
कर्क (Cancer) आज ग्रह गोचर के अनुसार समय कुछ संघर्ष युक्त रहेगा। बनते-बनते कार्य में बाधाएं आएंगी। विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से भेंट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर स्थिति में सुधार होगा। अपनी कार्य शैली में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करें. व्यर्थ के तर्क वितर्क से बचें।
उपाय : आज ठाकुर जी को माखन मिश्री का भोग लगाएं। तुलसी पत्र अर्पित करें।
सिंह (Leo) आज नि: संतान लोगों को संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में नौकरों के सहयोग से विशेष लाभ होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बनेंगे। नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्चाधिकारी से तालमेल बनाकर रखें. लाभ होगा।
उपाय : आज भगवान शिव की पूजा करें। स्त्री जाति का सम्मान करें।
कन्या (Virgo) आज कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। राजनीति में आपकी कार्य कुशलता एवं नेतृत्व की चर्चा होगी।
उपाय : आज गुरु (बृहस्पति) का उपाय करें। किसी को धोखा न दे।
तुला (Libra) आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे।
उपाय : आज लाल मसूर की दाल, आटा, गुड़ ,लाल कपड़ा दक्षिणा सहित दान करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज शासन सत्ता से जुड़े लोगों को नवीन महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकते हैं। पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा किसी वरिष्ठ परिजन के हस्तक्षेप से दूर होगी। कृषि कार्य में मित्रों व परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन को लेकर कोई बेहद शुभ समाचार मिलेगा। नए व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी।
उपाय : आज झूठ न बोले. मांस मदिरा का सेवन न करें।
धनु (Sagittarius) आज दिन कुछ संघर्ष युक्त रहेगा। बनते बनते कार्य में व्यवधान आयेंगे। किसी के बहकावे में न आए. अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें। सामाजिक कार्य में अभिरुचि कम होगी। क्षेत्र में आप अपने पराक्रम से आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे।
उपाय : आज चांदी का चंद्रमा गले में लाल धागे में डालकर धारण करें।
मकर (Capricorn) आज का दिन आपके लिए विशेष फल युक्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बढ़ सकता है। लेकिन परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठतम सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बढाने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय : आज पिता का सम्मान करें। श्री विष्णु जी की पूजा करें।
कुंभ (Aquarius) आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य का संचालन करना शुभ रहेगा। साझेदारी रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं।
उपाय : आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
मीन (Pisces) आज आपका दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। धैर्य पूर्वक कार्य करें. विरोधियों से सावधानी रखें। जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक किसी से कार्य के संबंध में चर्चा न करें। अतिरिक्त परिश्रम करने से स्थिति में सुधार होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती है।
उपाय : आज दुर्गा चालीसा का तीन बार पाठ करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809,7953504195
