Monday, February 24, 2025
Home क्राईम जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का 1 साथी गिरफ्तार, 4 अवैध हथियार बरामद

जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का 1 साथी गिरफ्तार, 4 अवैध हथियार बरामद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर पुलिस की टीम ने एक बड़ी करवाई करते हुए 4 अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी धीरपुर के रूप में हुई है। जिसके पास से तलाशी के दौरान पुलिस ने 32 बोर के 4 अवैध हथियार और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं अब पुलिस पकड़े गए आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई जालंधर पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम के पास आरोपी सुखवंत सिंह एक केस में वांटेड था। पुलिस ने सूचना के आधार आरोपी को थाना डिवीजन नंबर-1 के एरिया से गिरफ्तार किया।

बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से करतारपुर का रहने वाला है। जोकि अभी से दो साल पहले तक विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ काम करता था। मगर फिर किसी बात पर दोनों की अनबन हो गई। जिसके बाद से वे अकेला गैंग चला रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में 15 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, फिरौती, हत्या का प्रयास और तस्करी के मामले शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी के निशाने पर आतंकी लखबीर सिंह लांडा हरिके के कुछ करीबी साथी थे। जिसके लिए उसने हथियार भी मंगवाए थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी के साथ ओर कितने लोग शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment