Monday, February 24, 2025
Home Uncategorized जालंधर में बस व टिप्पर की भीषण टक्कर, कई सवारियां जख्मी

जालंधर में बस व टिप्पर की भीषण टक्कर, कई सवारियां जख्मी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : जालंधर में सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आ रहे है, इसी कड़ी में समसतपुर पुल, बाबा शहीद गुरुद्वारा साहिब के सामने पंजाब रोडवेज की बस और टिप्पर की आपस में भयानक टक्कर हो गई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे तक उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम को दोनों वाहनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद बस में सवारियों की चीख पुकार शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक सुखचैन सिंह गांव भोगपुर का रहना वाला है, जो कि अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि जालंधर से भोगपुर जा रही पंजाब रोडवेज की बस अचानक उसके सामने आ गई और उससे टकरा गई। टिप्पर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। वाहनों को हाइड्रेंट की मदद से खींच कर बाहर निकाला गया।

You may also like

Leave a Comment