Monday, February 24, 2025
Home पंजाब फिरोजपुर मंडल के 19 अधिकारी व कर्मचारी “उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार” से हुए सम्मानित

फिरोजपुर मंडल के 19 अधिकारी व कर्मचारी “उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार” से हुए सम्मानित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

फिरोजपुर: उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ओम प्रकाश ने “उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार” से दिल्ली मुख्यालय तथा उत्तर रेलवे के पांच मंडलों (दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, अम्बाला तथा फिरोजपुर) के कुल 226 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया। जहां फिरोजपुर मंडल के 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ओम प्रकाश ने पुरस्कृत रेलकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन रेलकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर अपने सेवा को उत्कृष्ट व बेहतर बनाया है।

फिरोजपुर मंडल से पुरस्कृत रेलकर्मियों के नाम ताराचंद मीणा सहायक वाणिज्य प्रबंधक, अभिनव चिरंजीवी गोपनीय सहायक, अजयपाल सिंह वाणिज्य निरिक्षक, रामरूप मीणा टीटीआई, मानसी पूरी आरक्षण पर्यवेक्षक, ध्रर्मेंद्र कुमार सिंह आरक्षण पर्यवेक्षक, अब्दुल रशीद सीआईटी तथा अन्य हैं। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर के परमजीत सिंह सैनी ने पुरस्कृत रेलकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment