Friday, September 20, 2024
Home एजुकेशन मेहरचंद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य का पुरस्कार

मेहरचंद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य का पुरस्कार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. जगरूप सिंह को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी नोएडा में 2023-24 के लिए पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पीएएआई) द्वारा डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें एमयूआईटी नोएडा के कुलपति डॉ. भानु प्रताप सिंह ने भाग लिया। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रोफेसर ओपी शर्मा, महानिदेशक एवं डाॅ. हर्षवर्द्धन सिंह पीएएआई के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से केवल 101 प्राचार्यों, निदेशकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया और उत्थान कर अपने संस्थान तक पहुंचाया।

वहीं प्लैटिनम जुबली वर्ष में डाॅ. जगरूप सिंह को यह अवार्ड मिलना, सोने पर सुहागा हो गया। जब मेहरचंद पॉलिटेक्निक अपनी 70वीं वर्षगांठ मानाने जा रहा है, यह उपलब्धि वास्तव में गर्व की बात है। प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि इस समारोह में उनके साथ यह अवार्ड उनके कॉलेज के पुराने छात्र प्रो. हरदीप सिंह को मिला, जिन्होंने 1996 में फार्मेसी का डिप्लोमा किया था। एक ही कार्यक्रम में प्रिंसिपल और छात्र को यह पुरस्कार मिलना वाकई बहुत सुखद है। ध्यान रहे कि 2022-23 में भी कॉलेज को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसे प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने माननीय गवर्नर बनवारी लाल प्रोहित से प्राप्त किया था ।

You may also like

Leave a Comment