Friday, September 20, 2024
Home क्राईम पंजाब के जालंधर से दिल दहलाने वाली तस्वीर,फोन के लिए लुटेरों ने लड़की को 400 मीटर तक घसीटा

पंजाब के जालंधर से दिल दहलाने वाली तस्वीर,फोन के लिए लुटेरों ने लड़की को 400 मीटर तक घसीटा

by Doaba News Line

DOABA NEWSLINE CRIME NEWS

जालंधर : Heartbreaking picture from Jalandhar, Punjab पंजाब में सनेचिंग , लूट तो मानो आम बात हो गई है। इनको ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून का। दिन दिहाड़े यह राहगिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसी ही एक घटना का सीसीटीवी पंजाब के जालंधर से सामने आया है।जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लुटेरे लूट के इरादे से एक लड़की को बाइक के साथ बुरी तरह घसीट रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय लड़की जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला की है। जो अपने परिवार के साथ जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन में रहती है। परिवार में सभी लोग मजदूरी कर घर को चलाते हैं। बीते शुक्रवार वह अपनी भाभी से मिलकर घर लौट रही थी ,तो बाइक सवार तीन लुटेरों ने उससे फोन छीनने का प्रयास किया और लड़की को लगभग 400 मीटर तक बाइक के साथ बुरी तरह घसीटते ले गए। जैसे ही लड़की के घर वालों को पता चला वह भी बाइक सवार लुटेरों के पीछे भागे ,लुटेरे भागने में सफल रहे , उनके हाथ कुछ नहीं लगा। यह वीडियो शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जैसे मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी ,पुलिस ने मामले की जाँच करनी शुरू कर दी और मामले को लेकर पुलिस द्वारा FIR भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की हर एंगल से जांच कर रही है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।

लड़की ने बताया कि बाइक सवार तीन आरोपियों में से जो बाइक चला रहा था वह सरदार था और बाइक के पीछे बैठे आरोपियों ने मुहं के ऊपर रुमाल बांधा हुआ था। लड़की के शरीर पर काफी चोटें आई हुई हैं।

You may also like

Leave a Comment