Friday, September 20, 2024
Home क्राईम मणिपुर में आतंकवादी हमला, महिला समेत 2 की मौत और 9 लोग घायल

मणिपुर में आतंकवादी हमला, महिला समेत 2 की मौत और 9 लोग घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

इंफाल: मणिपुर के इंफाल में बीते दिन उग्रवादियों ने जानलेवा हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक 8 वर्षीय बच्ची और एक पुलिस अधिकारी समेत 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और कडांगबांड घाटी के निचले इलाकों में फायरिंग की और ड्रोन से भी हमला किया।

वहीं इलाके में अचानक हुए हमले की वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। सूत्रों के अनुसार इस हमले में 9 घायलों में से 5 को गोली लगी है, जबकि बाकी को बम के छर्रे लगे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने यह दावा भी किया है कि हमले में ड्रोन बम का इस्तेमाल ​हुआ है।

जानकारी के अनुसार इंफाल से 18 किमी दूर कोत्रुक गांव में मैतेई समुदाय के लोग रहते हैं। जहां रविवार दोपहर 2 बजे गोलीबारी हुई। जिसके बाद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। लोगों के डर के मारे वहां से भागने के बाद उग्रवादियों ने उनके खाली पड़े घरों में लूटपाट की। जानकारी यह भी है कि उग्रवादियों ने 5 घरों और वहां खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी थी। हालांकि सुरक्षा बलों ने रविवार रात को हमलावरों को वहां खदेड़ दिया।

You may also like

Leave a Comment