Wednesday, March 26, 2025
Home हरियाणा फरीदाबाद में 13 विदेशियों को प्रदान की गई भारतीय नागरिकता, जिलाधीश ने सुखद भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद में 13 विदेशियों को प्रदान की गई भारतीय नागरिकता, जिलाधीश ने सुखद भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने प्यार और आपसी भाईचारे की एक मिसाल कायम करते हुए 13 विदेशी लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद में जिलाधीश विक्रम सिंह ने 13 विदेशियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की,
जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भरा था। जिलाधीश विक्रम सिंह ने 4 अफगान और पाकिस्तान के 09 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। वहीं इन सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए जिलाधीश ने उन्हें सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार जिलाधीश ने अपने कार्यालय में अफगान की नरिंदर कौर, हेम चंद, कविता, सेरीराम और पाकिस्तान के गुरमुख, शहजादी, अनार कली, दुर्गा देवी बागरी, अश्वर लाल महाराज, इंद्र राज बागरी, हरिंदर कौर, अमृत पाल, अबनाश कुमार को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। इन सभी को जिलाधीश कार्यालय में हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई गई। वहीं जिलाधीश ने नागरिकता मिलने पर सभी को बधाई दी।

वहीं जिलाधीश ने नागरिकता प्रदान करने वाले लोगों से कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी नागरिकों को समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। वहीं नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है कि उन सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment