दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: पंजाबी गायक एवं एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गायक को गोल्डी बराड़ के नाम से एक धमकी भरी कॉल आई है जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि अगर मैसेज इग्नोर किए तो गोलियां नहीं संभाल पाओगे। इस कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में कॉल करने वाले ने खुदा गोल्डी बराड़ बताया और कहा कि गिप्पी मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था, लेकिन अभी तक तेरा कोई जवाब नहीं आया। उसने आगे कहा कि मैंने पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। मुझे तुम दोनों से काम है और बात करनी है। इग्नोर किया तो बहुत बुरा अंजाम होगा। तू फिल्म बना रहा है और कहीं मोहाली में तेरी ही फिल्म न बनानी न पड़ जाए।
वहीं इस मामले में मोहाली के डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल का कहना है कि मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।






