
दोआबा न्यूज़लाइन
BJP की बैठक शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी फाइनल मुहर
कोलकत्ता: पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद आज पार्टी ने राज्य के सीएम के नाम की भी घोषणा कर दी है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सीएम के पद के लिए चुना गया। शुभेंदु अब बंगाल के सीएम होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 9 मई को ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शुभेंदु मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्र गृहमंत्री अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शुभेंदु के नाम की मोहर लगी है। इसके साथ भी खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि शपथ ग्रहण में दो नए डिप्टी सीएम की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि 9 मई को कोलकत्ता में होने वाले नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के बड़े भाजपा नेता पहुंचेंगे।
