दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज पंजाब विजिलेंस विभाग की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम द्वारा नगर निगम में दबिश कर बिल्डिंग विभाग अधिकारी एम.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक विजिलेंस विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है।

बताया जा रहा है कि जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के उक्त एटीपी ने जालंधर वेस्ट और सेंट्रल हलके में कई इमारतों को सील किया और उन्हें नोटिस जारी किया। साथ ही उन्होंने सील तोड़कर उनकी बिल्डिंगों और कॉलोनियों तक को ध्वस्त किया था। वहीं आज सुबह जब विजिलेंस की नगर निगम में जांच के लिए पहुंची तो उक्त अधिकारी से रिकॉर्ड तलब किया गया। जब रिकॉर्ड में कुछ स्पष्ट नहीं मिला तो उन्हें नगर निगम ऑफिस से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि फिलहाल विजिलेंस द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
बताते चलें कि जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की बीते दिनों सिक्योरिटी हटाना और अब नगर निगम के ATP पर विजिलेंस का एक्शन कहीं दोनों बातों के लिंक आपस में जुड़े तो नहीं हैं। क्योंकि कहा यह भी जा रहा है कि उक्त अधिकारी आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का करीबी है।