Home क्राईम जालंधर के गुरु नानक पूरा में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आई घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची, मौत

जालंधर के गुरु नानक पूरा में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आई घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची, मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर से एक दर्दनाक और दिल को झंझोड़ कर रख देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के गुरु नानक पुरा में बीती देर शाम तब चीख पुकार मच गई, जब मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को एक कार ने कुचल दिया और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है। घटना गली के एक घर के बाहर लगे कैमरों में कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि बीती देर शाम बच्ची रोजाना की तरह घर के बाहर खेल रही थी तभी बच्ची एक कार की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी बैक कर रहा था और उसे बच्ची खेलती हुयी नहीं दिखी और बच्ची गाड़ी कि चपेट में आ गई और गंभीर घायल होने के चलते उसकी मोके पर ही मोत हो गई। जिसके बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। कार चालक गुरु नानक पूरा में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आया था जहां अनजाने में यह हादसा हो गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment