Home जालंधर Daily Horoscope : आज किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, भगवान शिव एवं माता पार्वती जी की करें पूजा

Daily Horoscope : आज किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, भगवान शिव एवं माता पार्वती जी की करें पूजा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके लेखन अथवा कार्य के लिए बॉस से सराहना प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी। व्यापार में नए मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय : आप पांच बार त्रिकोण मंगल यंत्र की पूजा करें। राम राम मंत्र 108 बार जाप करें।

वृषभ (Taurus) आज कुछ उतार-चढ़ाव युक्त समय रहेगा। नौकरी में अधीनस्थ कोई षड्यंत्र रचकर आपको फंसा सकता है। अतः सजगता एवं सावधानी बरतें। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगे।
उपाय : मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। मिलावट खोरी से बचें।

मिथुन (Gemini) आज पिता से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। नौकरी में मनचाहे स्थान पर पदोन्नति होगी। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारिक योजना सफल होगी।
उपाय : ॐ श्री वत्सलाय नमः मंत्र का 108 बार जाप कमल गट्टे की माला पर करें।

कर्क (Cancer) आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी बने बने महत्वपूर्ण कार्य में करण विघ्न आ सकता है। आप किसी अज्ञात भय से भयभीत बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता के कारण परेशान हो सकते हैं। आपको अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
उपाय : भगवान शिव एवं माता पार्वती जी की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का 11 माला जप करें।

सिंह (Leo) आज आपका भाग्य साथ देगा। आपको जिस कार्य के सफल होने का जरा सा भी आभास नहीं होगा वह कार्य चुटकियों में पूर्ण हो जाएगा. आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मजदूर वर्ग को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
उपाय : आज कृष्ण मंत्र का जाप तुलसी की माला पर पांच माला करें।

कन्या (Virgo) आज का दिन आपके लिए सामान्य लाभ उन्नति कारक रहेगा। दिन के पूर्वाद में स्थित कुछ सकारात्मक रहेगी। दिन के उत्तरार्ध में स्थिति संतोषजनक होने की कम संभावना रहेगी। संयम रखें। अनावश्यक वाद विवाद आदि में न पड़े।
उपाय : आज दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ तीन बार करें।

तुला (Libra) आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत अच्छी होगी। नौकरी में कार्य करने की शैली चर्चा का विषय बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में आ रही है बाधा से मुक्ति मिलेगी।
उपाय : एक स्फटिक की माला शुद्ध एवं सिद्ध कर गले में धारण करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज संतान से शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी अभिन्न मित्र के सहयोग से दूर होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में अधीनस्थ से घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय : चांदी का छल्ला धारण करें।

धनु (Sagittarius) आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। किसी साथी से विशेष सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जिससे संबंध में निकटता आएगी।  
उपाय : आज ॐ पीं पीताम्बराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर (Capricorn) आज शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। रोजगार व्यापार में उन्नति के साथ विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहा स्थान प्राप्त होगा। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा।
उपाय : आज पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

कुंभ (Aquarius) आज संतान सुख में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके विरुद्ध अधिकारी को भड़का सकता है। व्यापार में कठिन परिश्रम के पश्चात ही को सफलता मिलेगी।
उपाय : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन (Pisces) आज कार्य क्षेत्र में यकायक कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। राजनीति में अपेक्षित जन समर्थन न मिलने से मन खिन्न रहेगा। शासन सत्ता में बैठे लोगों से निकटता बढ़ेगी। नवीन व्यापार का उद्योग शुरू कर सकते हैं। कृषि कार्य में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा।
उपाय : आज गुड़ के बने पकवान से हनुमान जी को भोग लगाएं।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809, 7953504195

You may also like

Leave a Comment