दोआबा न्यूज़लाईन
मेष (Aries)
आज राजनीति में आपके नाम का डंका बजेगा. व्यापार में नए साझेदार बनेंगे. विज्ञान क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में विस्तार की सूचना मिलेगी। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सपने पूरे होंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
उपाय : दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।

वृषभ (Tauras)
आज व्यापार में कोई शुभ घटना घट सकती है. किसी नए कार्य को शुरू करने से बचें। अन्यथा हानि हो सकती हैं। मजदूर वर्ग को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ेगा। किसी कार्य से अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. उद्योग धंधे में नए अनुबंध होंगे।
उपाय : बुजुर्गों का सम्मान करें. किसी से कटु वचन न कहें।
मिथुन (Gemini)
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न ले। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे।
उपाय : गाय को खीर खिलाएं।
कर्क (Cancer)
आज किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्चाधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। राजनीति में पद एवं कद बढ़ सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति होगी। व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे। सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। निर्माण संबंधी कार्य की बाधा दूर होगी।
उपाय : प्रातः काल हनुमान जी के दर्शन करें और हनुमान जी के चरणों का सिंदूर लगाए।
सिंह (Leo)
संतान सुख में वृद्धि होगी. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। व्यापार में धैर्य एवं लगन के साथ कार्य करें। किसी के कहे सुने में न आए। अन्यथा व्यापार में विघ्न एवं बाधा आ सकती है।
उपाय : हनुमान जी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाएं।
कन्या (Virgo)
आज भूमि संबंधी कार्य में संलग्न लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से अकारण अनबन हो सकती है।
उपाय : गणेश जी की आराधना करें। सात प्रकार का पक्षियों को खिलाएं।
तुला (Libra)
आज कार्य क्षेत्र में किसी अधूरे कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। राजनीति में अत्यधिक बाचलता से बचें। सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
उपाय : बरगद ,पीपल, तुलसी का एक एक वृक्ष लगाए।
वृश्चिक (Scorpio)
आज कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन, सानिध्य प्राप्त होगा। चल रहे समन्वयक कार्यों में प्रगति का सुयोग है। बाल बच्चों के साथ हास्य रस में समय बीतेगा।
उपाय : घोड़े को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
धनु (Saggitarius)
आज नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से सावधान रहे। कार्यक्षेत्र में कार्य पर अधिक ध्यान दें। व्यापार करने वाले लोगों को कुछ संघर्षों के बाद लाभ प्राप्ति की योग बनेंगे। नौकरी में आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। राजनीति में झूठे आरोप लगाने से आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।
उपाय : घर में गुरु यंत्र की स्थापना करें. किसी का अपमान न करें।
मकर(Capricorn)
आज व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आई बाधा सरकारी सहयोग से दूर होगी। व्यापारिक यात्रा सुखद एवं सफल रहेगी। किसी महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करने का अवसर आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्रोध व वाणी पर संयम रखें।
उपाय : श्री हनुमान जी को नारियल अर्पित करें।
कुंभ (Aqarius)
आज आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में नौकरी माने से सफलता मिलेगी। राजनीति में किसी उच्च पद सथ व्यक्ति से भेंट होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। आजीविका की तलाश पूरी होगी।
उपाय : बृहस्पति मंत्र का 11 माला जाप करे।
मीन (Pisces)
आज आपका म न उत्साहिन रहेगा। कार्य करने में मन नहीं लगेगा. कार्यक्षेत्र में आलस्य, प्रमोद से बचें। नौकरी में स्थानांतरण के योग है। किसी महत्वपूर्ण पद से आपको हटाया जा सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में कम समय दे पाएंगे. इधर-उधर फालतू कार्य में भागदौड़ करनी पड़ेगी।
उपाय : चिड़िया को सात प्रकार का अनाज डालें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809,7953504195
