Friday, September 20, 2024
Home देश कल पंजाब में होगा रेलवे ट्रैक जाम, किसानों ने किया ऐलान

कल पंजाब में होगा रेलवे ट्रैक जाम, किसानों ने किया ऐलान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (देश/पंजाब)

पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर एक बार फिर से घमासान मच गया है। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। इस समय किसान आंदोलन का विशाल रूप देखने को मिल रहा है। बड़ी तादाद में किसानों का इकट्ठ दिल्ली की सरहदों के लिए बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब भर में कल यानी 15 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। आगे जानकारी देते हुए किसान नेता ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में रोकने, उनके ऊपर आंसू गैस छोड़ने और लाठी चार्ज के विरोध में यह फैसला लिया है। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन का हिस्सा नहीं है।

इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है, और पुलिस हर तरिके से किसानों को रोकने का प्रयास कर रहे है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सख्त हो चुकी हैं। इस बार प्रशासन द्वारा किसानों को प्रदर्शन के लिए हरियाणा और दिल्ली में किसी भी रूट पर आधिकारिक इजाजत नहीं दी गई है, जबकि पिछली बार प्रदर्शन की चुनिन्दा रूट पर इजाजत दी गई थी।

You may also like

Leave a Comment