Home जालंधर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मोगा रैली को लेकर जालंधर में नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह: सुशील रिंकू

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मोगा रैली को लेकर जालंधर में नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह: सुशील रिंकू

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर वेस्ट स्थित पूर्व सांसद सुशील रिंकू के दफ्तर में रैली की तैयारी को लेकर अहम बैठक

अमरजीत सिंह अमरी, दविंदर भारद्वाज की अगुवाई में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा

जालंधर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर जालंधर वेस्ट हलके में नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के आफिस में वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह अमरी और दविंदर भारद्वाज की अगुवाई में यह बैठक हुई। इसमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू मुख्य तौर पर उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि मोगा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिनरात काम में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह की यह रैली ऐतिहासल होगी, इसमें पंजाब के कोने-कोने से लोग उपस्थित हो रहे हैं।


 

पूर्व सांसद सुशील रिंकू के साथ अमरजीत सिंह अमरी और दविंदर भारद्वाज ने बैठक के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व पार्षद डॉ. सुनीता रिंकू, पार्षद ज्योति लोच, ओम प्रकाश, जोगिंदर पाल बब्बी, तरसेम थापा, अनिल अंगुराल, सतपाल बंगोत्रा, तरसेम मीनिया, मदन लाल लंबरदार, सतपाल लोच, हैप्पी जी, यशपाल टिक्का, दीपक मखीजा, रविंदर सिंह, दीपक मुधर, लकी संधू, सोनिया, मधु परदान, जावेद, कमल डोगरा, बिट्टू जी आदि मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment