Thursday, September 19, 2024
Home जालंधर Jalandhar By Poll: वेस्ट की जनता ने अपना नया MLA चुनने के लिए किया मतदान

Jalandhar By Poll: वेस्ट की जनता ने अपना नया MLA चुनने के लिए किया मतदान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में आज विधानसभा उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। जिसको लेकर पिछले दिनों वेस्ट के इलाकों में चुनावी सरगर्मी तेज रही। आज सुबह 7 बजे वेस्ट सीट पर मतदान शुरू हुआ था और यह शाम 6 बजे तक चला। जालंधर वेस्ट में सुबह 9 बजे तक 10.30 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 23.04%, दोपहर 1 बजे तक 34.40% मतदान रहा। जिसके बाद दोपहर 3 बजे तक यह आंकड़ा 42.60% और शाम 5 बजे तक 51.30% पर पहुंचा। जिसके बाद शाम 6 बजे मतदान समाप्त हो गया। बता दें कि यह उपचुनाव आप पार्टी के एमएलए शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने के बाद वेस्ट सीट खाली होने को लेकर करवाए गए थे।

बताते चलें कि जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से मोहिंदर भगत, बीजेपी की तरफ से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, कांग्रेस की तरफ से सुरिंदर कौर और अकाली दल की तरफ से सुरजीत कौर को इस चुनावी मैदान में उतारा गया था। आज सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाकर परिवार सहित वोट डाली और इसके साथ ही वेस्ट हलके की जनता से भी अपनी-अपनी पार्टी के लिए वोट डालने की अपील की। अब 13 जुलाई को इन उपचुनावों के नतीजे आने पर ही पता चलेगा की वेस्ट की जनता किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नया MLA चुनती है।

जिला प्रशासन ने भी वेस्ट में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि इलाके में चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करवाए जा सकें। मतदान के दिन आज सुबह जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने वेस्ट के सभी पोलिंग बूथों की खुद जाकर चेकिंग की थी। प्रशासन द्वारा मतदान के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ओर भी कई बेहतरीन सुविधाएँ भी दी गई थीं। वहीं लोगों को इतनी गर्मी में पोलिंग बूथ पर लंबी लाइनों में न खड़ा होना पड़े। इसके लिए ‘ क्यू इन्फर्मेशन सिस्टम’ जारी किया गया था। इसके अंतर्गत वोटर वटसऐप पर 7447447217 को सेव करके ‘ वोट’ टाईप करके मेसेज भेज कर अपने पोलिंग बूथ पर कतार में ठहरे वोटरों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते थे।

बता दें कि जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वेस्ट में कुल 171963 वोटरों, जिनमें 89629 पुरुष, 82326 महिला और 08 थर्ड जैंडर वोटर शामिल हैं, की सुविधा के लिए 181 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इसके आलावा हर एक पोलिंग बूथ का संचालन सिर्फ़ महिला स्टाफ द्वारा किया गया था। वहीं चुनावों के दौरान वेस्ट में कई जगह तनाव का माहौल भी बना, लेकिन बाकि जगह चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ था। वेस्ट के कई इलाकों में पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि वेस्ट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें भाजपा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आप से पूर्व भाजपा मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं बताते चलें कि इस सीट की ख़ासियत यह रही है कि यहां से हर बार नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। जैसे 2012 में भाजपा, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में आम आदमी पार्टी ने यहां से जीत हासिल की थी।

You may also like

Leave a Comment