दोआबा न्यूजलाइन

धर्म: चार धामों में से एक धाम केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार सुबह खोल दिए गए। बताया जा रहा है कि कपाट खुलते ही मंदिर के बाहर भक्तों का तांता लग गया। मंदिर खुलते ही वहां मौजूद भक्तों ने मंदिर के अंदर जलती अखंड ज्योति के दर्शन किए। जिसके बाद रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र और केदाराष्टक के मंत्रों का जाप किया गया। जानकारी के अनुसार मंदिर में सबसे पहले कर्नाटक के वीरशैव लिंगायत समुदाय के मुख्य रावल भीमशंकर पहुंचे।
वहीं सबसे पहले सेवादारों द्वारा बाबा को 6 महीने पहले चढ़ाया गया भीष्म शृंगार हटाया गया। आज मंदिर को 54 किस्म के 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर को सजाने के लिए नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे विभिन्न देशों से गुलाब और गेंदे के फूल मंगवाए गए हैं। मंदीर में पहले दिन करीब 10 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ मैनेज करने के लिए टोकन सिस्टम से दर्शन करवाए जा रहे हैं। भक्त अब अगले 6 महीने तक दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद अगर जून से अगस्त के बीच मौसम ठीक रहा तो इस बार 25 लाख से ज्यादा लोगों लोगों के दर्शनों के केदारनाथ धाम पहुंचने का अनुमान है।