Home जानकारी रामायण की दिखेगी पहली झलक, सेंसर बोर्ड ने पास किया टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो

रामायण की दिखेगी पहली झलक, सेंसर बोर्ड ने पास किया टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो

by Doaba News Line

एंटरटेनमेंट डेस्क : माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का नाम लंबे वक्त से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। दंगल फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी में सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में दिखेंगे। फैंस बड़ी बेसब्री से रामायण की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो इसके टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो से जुड़ा हुआ है। सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे पास कर दिया गया है, आइए जानते हैं कि सिनेप्रेमियों को कब रामायण की पहली झलक देखने को मिलेगी।

रणबीर कपूर की रामायण आए दिन किसी न वजह से चर्चा में बनी रहती है। कभी अपनी स्टार कास्ट तो कभी अपने शूटिंग शेड्यूल के चलते ये अपकमिंग मूवी छाई रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंसर बोर्ड की तरफ से रामायण के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को हरी झंडी मिल गई है। 2 मिनट 36 सेकेंड के इस टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को बिना किसी आपत्ति के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से रिलीज करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट आना बाकी है। माना ऐसा जा रहा है कि जल्द ही रामायण की पहली झलक फैंस को देखने को मिल जाएगी।

इससे पहले बीते साल दीवाली के मौके पर मेकर्स की तरफ से रामायण की रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी साझा की गई थी। जिसके आधार पर ये पता चला था कि इस मूवी को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। जिसका पहला भाग दीवाली 2026 और दूसरा दीवाली 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। अपनी स्टार कास्ट को लेकर रामायण खूब लाइमलाइट में रही है। रणबीर कपूर के अलावा इस मूवी में सनी देओल, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कई कलाकार अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। बता दें कि केजीएफ फिल्म स्टार यश नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। लंकेश के रोल में उनको देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

You may also like

Leave a Comment