दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर: शहर के संस्कृति केएमवी स्कूल में प्रकाश उत्सव दीपावली के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर ईश्वर स्तुति की गई। कविता उच्चारण एवं विशेष उद्देश्य से पूर्ण प्रस्तुति द्वारा ग्रीन दीपावली के अंतर्गत सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दिवाली का संदेश दिया गया। दीपावली-थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की कक्षा अनुरूप गतिविधियों में हैंगिंग थाली दीया सहित सजावट, तोरण निर्माण. शुभकामना कार्ड निर्माण, रंगोली प्रतियोगिता (इंटर हाउस) आयोजित की गई।




विद्यालय प्रांगण के नन्हे विद्यार्थियों ने डांस पार्टी के माध्यम से दीपावली त्यौहार का आनंद लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य वच्चों में सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना और त्योहार की भावना को मनाना है। कक्षाओं और विद्यालय प्रांगण को रंग बिरंगी रंगोलियों, हाथ से बने लालटेन और रंग-बिरंगे झंडों से खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे एक उत्सवी और स्वागतपूर्ण माहौल बना। छात्रों को ज़िम्मेदारी से त्योहार मनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण-अनुकूल उपायों पर जोर दिया गया। बच्चों ने दिवाली के महत्व और त्योहारों के दौरान सुरक्षा के महत्व के वारे में सीखा, जिससे एकजुटता और जागरूकता की भावना को बढ़ावा मिले।




विद्यालय प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और छात्रों को त्योहार के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों को पटाखे फोड़ने के बजाय जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया, ताकि त्योहार की भावना और भी मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि दिवाली हमें अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर ज्ञान के प्रकाश को फैलाने के लिए प्रेरित करती है। दीपोत्सव की सूजन और आनंद के रंगों से मनाने का संदेश दिया।



