Home जालंधर पंजाब की मान सरकार का बजट वाला ऐलान नारी शक्ति का अपमान- ईंजी.चंदन रखेजा

पंजाब की मान सरकार का बजट वाला ऐलान नारी शक्ति का अपमान- ईंजी.चंदन रखेजा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब में 2022 में बनी मान सरकार ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में 1000 रुपये प्रति माह देने का ऐलान किया था, जिसे कल कैबिनेट में पेश किया गया। इसके बाद से अलग-अलग तरह के राजनीतिक बयान आने शुरू हो गए हैं। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी के जालंधर सेंट्रल से वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष एर. चंदन रखेजा ने मीडिया के सवालों पर फोन पर बातचीत के दौरान कटाक्ष करते हुए इसे नारी शक्ति का अपमान बताया।

भाजपा नेता ने कहा कि आप सरकार ने 2022 में सरकार बनने से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था और पंजाब की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया था। इसे लेकर पिछले 48 महीनों में मान सरकार कुछ भी नहीं कर पाई और केवल नारी शक्ति को अपना वोट बैंक मानती है। इसलिए एक बार फिर चुनाव आने से पहले बजट में केवल भाषणबाज़ी कर दी गई है।

चंदन रखेजा ने मान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को अब 1000 रुपये नहीं, बल्कि पिछला पूरा पैसा, जो लगभग 48,000 रुपये के करीब बनता है, वह मातृ शक्ति के खातों में भेजना चाहिए और उन्हें केवल वोट बैंक न समझकर उनका आदर-सम्मान करना चाहिए। रखेजा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को भगवंत मान संभाल नहीं पा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेतुकी बातें करते हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है और इस पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment