Friday, September 20, 2024
Home मनोरंजन विलेन के रूप में दर्शको को पसंद आए बॉबी देओल, एनीमल मूवी के बाद चमका करियर

विलेन के रूप में दर्शको को पसंद आए बॉबी देओल, एनीमल मूवी के बाद चमका करियर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (बॉलीवुड/मनोरंजन)

(बॉलीवुड) : मेहनत का फल जरूर मिलता है। अगर हम बॉलीवुड की बात करें तो ऐसे कई माहिर अदाकार है जो काफी लंबे समय से बॉलीवुड में है, लेकिन उन्हें मुकाम नहीं मिल पाता। ऐसा ही एक नाम बॉबी देओल का था लेकिन साल 2023 में बॉबी का सितारा भी चमक गया। फिल्म एनीमल में बॉबी की धमाकेदार एंट्री ने फेन्स के होश उड़ा दिए। फिल्म में जितनी चर्चा में रणबीर कपूर रहे इससे ज्यादा बॉबी देओल ने जनता के दिलों में कब्ज़ा किया। 28 साल के फ़िल्मी करियर में बॉबी ने पहली बार ऐसा मुकाम हासिल किया। फिल्म में बॉबी ने चाहे नेगिटिव रोल ही निभाया लेकिन इस रोल ने भी अपनी खास छाप जनता के दिलों में छोड़ी है।

एनीमल के बाद बॉबी के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स है जिनमें बॉलीवुड से लेकर साऊथ के पर्दो पर नजर आएंगे। फिल्म एनीमल का गीत ‘जमाल कुडू’ में बॉबी का अंदाज हर किसी को दीवाना बना रहा है। इस गाने पर अब तक लाखों रील्स बन चुकी हैं। एनिमल के बाद अब साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इसमें भी बॉबी विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

जानें बॉबी देओल की फेमस फिल्में
बॉबी देओल हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। बॉबी देओल ने अपने अभिनय की शुरुआत 1995 की फिल्म ‘बरसात’ से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। बॉबी ने फिल्म धरम वीर (1977) में एक बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। उनके फिल्मों में गुप्त (1997), सोल्जर (1998), बादल (2000), बिच्छू (2000), अजनबी (2001) और हमराज़ (2002),अपने (2007), यमला पगला दीवाना (2011), रेस 3 (2018) और हाउसफुल 4 (2019) जैसी सफल फिल्में शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment