दोआबा न्यूज़लाइन
सांसद साहनी ने गुरप्रीत से फ़ोन पर बात केर उनके बेटे का हाल जाना और मदद का दिया आश्वासन
जालंधर : पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में डिलीवरी बॉय गुरप्रीत की मदद के लिए अब राज्यसभा सांसद साहनी उसकी आगे आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सांसद ने गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह से फ़ोन पर बात कर उनके बेटे का हाल जाना और उसकी ब्लास्ट में जल गई स्कूटी के बदले उसको नई स्कूटी लेकर देने की बात कही।
बताया जा रहा है कि सांसद साहनी ने गुरप्रीत के पिता को फ़ोन पर कहा कि वह गुरप्रीत को नई स्कूटी लेकर देंगे। उसको कौन सी स्कूटी चाहिए, उसका मॉडल मेरे पीए को भिजवा दें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपका बेटा डिलीवरी का ही काम आगे भी करना चाहता है, तो ठीक है। हां अगर वो स्किल होकर कुछ और बेहतर करना चाहता है तो उनकी सन फाउंडेशन उसे स्किल्ड करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर धमाके में घायल हुए गुरप्रीत के इलाज में भी मदद कि जरुरत हो तो उन्हें जरूरत बताएं।
बता दें कि BSF हेडक्वार्टर के बाहर गेट के पास हुए धमाके में एक वहां मौजूद गढ़ा निवासी गुरप्रीत डिलीवरी बॉय की स्कूटी धमाके में जलकर खाक हो गई थी। ब्लास्ट में स्कूटी से थोड़ी दूर खड़े होने की वजह से गुरप्रीत बाल- बाल बच गया लेकिन वह घायल हुआ है और उसे एक कान से भी अभी सुनाई दे रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए गुरप्रीत को हिरासत में रखा और अब बेगुनाह पाए जाने पर उसे छोड़ दिया है। हादसे में युवक अपना रोजगार और वाहन दोनों गंवा चुका है।