दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के हल्का करतारपुर में पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ रावजोत सिंह ने आज औचक दौरा किया। इस दौरान मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शहर के कई इलाकों का दौरा किया और नगर परिषद करतारपुर द्वारा प्रबंधित सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस समय उनके साथ विधायक बलकार सिंह और एडीसी जसबीर सिंह भी थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रोजाना और समय पर कूड़ा-कचरा उठाना सुनिश्चित करें। खासकर उन जगहों से जहां बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होता है। इसके साथ ही मंत्री रवजोत ने कहा कि स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सफाई कार्य में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही मंत्री ने नगर निगम जालंधर द्वारा विकसित की जा रही निर्माणाधीन गौशाला का भी निरीक्षण किया गया और निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गौशाला विशेष रूप से राजमार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या को हल करने में मदद करेगी। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।
 
			         
			         
                         
                         
                         
                        

 
                         
                         
                         
                         
                        
 
                        