मेहर मूवी के जरिए पॉलीवुड में करेंगे डेब्यू
दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा पंजाबी फिल्म मेहर में डेब्यू करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड गीता बसरा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ अपना डेब्यू करेंगी। बताया जा रहा है कि गीता बसरा इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में भूमिका निभाएंगी। गीता बसरा और राज कुंद्रा दोनों पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ से पॉलीवुड में एंट्री करेंगे। फिल्म की अनाउंसमेंट बीते कल यानी सोमवार को की गई थी।

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जालंधर के रहने वाले हैं, जबकि उनकी पत्नी गीता बसरा एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। गीता बसरा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। लेकिन अब वह पहली बार पॉलीवुड में फिल्म मेहर के जरिए अपना लक आजमाने जा रही हैं।

इस फिल्म के निर्माता दिव्या भटनागर हैं और डीबी डिजिटेनमेंट और रघु खन्ना ने इस फिल्म को प्रस्तुत किया है। जबकि फिल्म को डायरेक्ट पॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राकेश मेहता ने किया है। जिन्होंने कई चर्चित पंजाबी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। यह फिल्म चंडीगढ़ और उसके आसपास के खूबसूरत स्थानों पर फिल्माई जाने वाली है।