दोआबा न्यूज़लाइन
लंदन: ब्रिटैन को आज नया प्रधानमंत्री मिल गया है। लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम ने सोमवार को ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। मिली जानकारी के अनुसार एंडी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जनता से देश की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं जैसे महंगाई और खराब सार्वजनिक सेवाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान देगी। बता दें कि एंडी बर्नहैम पिछले 10 साल में ब्रिटेन के 7वें प्रधानमंत्री बने हैं।
सोमवार को आज पहले पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर विदाई भाषण देने के बाद किंग चार्ल्स को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम ने किंग से मुलाकात की और औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं अब प्रधानमंत्री बनने के बाद बर्नहैम की पहली बड़ी चुनौती कैबिनेट का गठन करना होगी। खास तौर पर वित्त मंत्री की नियुक्ति पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि पहले भी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के बीच मतभेद कई सरकारों के लिए मुश्किल बने हैं।
बताते चलें कि ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम का जन्म 7 जनवरी 1970 को हुआ। फिलहाल एंडी, ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर हैं और हाल ही में मेकरफील्ड से सांसद चुने गए हैं। लेबर पार्टी में उन्हें पारंपरिक वामपंथी और उत्तरी इंग्लैंड का सबसे मजबूत चेहरा माना जाता है। बर्नहैम ने 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखा। बर्नहैम इससे पहले पार्टी नेतृत्व के लिए दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2010 और 2015 में पार्टी नेतृत्व की दौड़ में शामिल हुए, लेकिन एड मिलिबैंड और जेरेमी कॉर्बिन से हार गए।