दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: Amul और मदर डेयरी द्वारा दूध के दाम बढ़ाने के बाद अब वेरका डेयरी कंपनी ने भी अपने विभिन प्रकार के दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट 13 नवंबर यानी आज से लागू होंगे। लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के आदेश के मुताबिक वेरका के फुल क्रीम, स्टैंडर्ड और डबल टोंड दूध के पैकेट 1 से 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं। वेरका मिल्क प्लांट द्वारा पंजाब के सभी सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को नई रेट लिस्ट वीरवार को जारी कर दी गई है।
इसके साथ ही राहत भरी खबर यह भी है कि दूध के दामों की बढ़ोतरी के बीच लस्सी, दही, देसी घी सहित अन्य उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही।
जानें नए और पुराने RATE
फुल फैट दूध
पहले 72 रुपये प्रति किलो
बढ़ोतरी के बाद अब 76 रुपये प्रति किलो
स्टैंडर्ड दूध
पहले 66 रुपये प्रति किलो
बढ़ोतरी के बाद अब 70 रुपये प्रति किलो
लो फैट दूध
पहले 54 रुपये प्रति किलो
बढ़ोतरी के बाद अब 58 रुपये प्रति किलो

Amul और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, जानें नए Rate…
पंजाब सहित देशभर में डेयरी प्रोडक्ट निर्माता कंपनी Amul ने दूध की कीमतें बढ़ा कर उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार अमूल कंपनी ने अपने विभिन्न वेरायटी वाले दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 12 नवंबर 2026 यानि आज से लागू हो गई हैं।
वहीं अमूल की मूल संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इस बढ़ोतरी के पीछे का कारण किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी को बताया है। इसके अलावा पैकेजिंग सामग्री और ईंधन महंगा होने से परिवहन व सप्लाई का खर्च भी इसका एक कारण माना गया है।
कंपनी के अनुसार अमूल का सबसे ज्यादा बिकने वाले ‘अमूल ताज़ा’ टोन्ड मिल्क की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर (3.3% की बढ़ोतरी) और ‘अमूल गोल्ड’ मिल्क (जिसमें 6% फैट होता है) की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर (5.5% की बढ़ोतरी) की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इससे ठीक पहले मदर डेयरी ने भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। ये दरें भी आज वीरवार से ही लागू हो रही है।