दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर में आज जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि बापू का सत्य, अहिंसा और सभी धर्मों के बीच सद्भाव का रास्ता ही आज देश को आगे ले जा सकता है। एक तरफ महात्मा गांधी जी ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया तो दूसरी तरफ शास्त्री जी ने ‘जय जवान – जय किसान’ का नारा देकर देश के किसानों और युवाओं को ताकत दी। शास्त्री जी की सादगी आज के नेताओं के लिए एक मिसाल है।
वहीं विधायक बावा हेनरी ने कहा कि आज के युवाओं को महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जीवन से सीखना चाहिए। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई भी गांधी जी के रास्ते पर चलकर ही जीती जा सकती है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं। शास्त्री जी ने किसानों को भगवान का दर्जा दिया था, लेकिन आज किसान सड़कों पर हैं। लेकिन आज किसानों को अपने ही हक के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, हलका इंचार्ज जालंधर पश्चिम सुरिंदर कौर, डॉ. जसलीन सेठी, बलराज ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रेम नाथ दकोहा, सुदेश कुमार भगत, मनजीत सिमरन, तिलक राज चौहकां , परमजीत गोल्डी, सतपाल मिक्का, मुनीश पाहवा, एडवोकेट बचन लाल, रवि बग्गा, सुभाष ढल्ल, गुलशन मिढ़ा सूरज प्रकाश लाडी, अखिल भारतीय, मनोज धनवाल, मुख्तार अहमद, समीर चिश्ती, प्रभदयाल भगत, मनमोहन बंगा, अशोक हंस, हरदीप सिंह, किशन लाल मट्टू, प्रेम पाल डुमेली, आलम अली, सुखविंदर सीसी पिंड, जगजीत सिंह जीता, मन्ना गोबिंदगढ़, रमेश कुमार, करण वर्मा, करण सुमन, अवतार विरदी, बलदेव राज दकोहा मौजूद थे और जिला अध्यक्ष शहरी महिला कांग्रेस अनुराधा बंगा, डॉ. जसलीन सेठी, सुरजीत कौर, सरबजीत कौर, सिमरन, रणजीत कौर, रजनी बाला, सबनम, रवीना बंगा, रणजीत कौर रानो, सुखविंदर कैली, वंदना मेहता, रजनी मित्तल, परवीन कुमारी, चंद्र कांता, आशा अग्रवाल, नीलम, बलजीत कौर और अन्य महिला कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।