दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : फगवाड़ा स्थित LPU में तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। पुलिस ने पहले तीन और बाद में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जो छात्र हिंसा मामले में शामिल थे, वह दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दूसरे राज्यों के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस की कई टीमें लगातार वीडियो क्लिपिंग खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी हैं।
तीनों आरोपियों को फगवाड़ा अदालत में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड हासिल किया। वहीं, पुलिस ने LPU हिंसा मामले में अब तक कुल 4 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 3 मामले हाईवे को जाम करना, पुलिस की गाड़ी जलाने, यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने से जुड़े हैं।
गौरतलब है कि परिसर में हिंसा के दौरान की उपद्रव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने LPU के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़े शख्स की पहचान कर ली है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हुई है। वह नाबालिग है और यूनिवर्सिटी का ही छात्र है। युवक के पिता मंडी के DC ऑफिस में बतौर अफसर तैनात हैं।
यूनिवर्सिटी के चांसलर BJP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की प्रतिकिर्या भी सामने आई है, जहां उन्होने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर मिग-23 और 1971 की जंग में लड़ाई में इस्तेमाल टैंक लगे लगाए गए है। यह युवाओं को प्रेरणा देते हैं। उनके ऊपर चढ़कर ऐसे स्टंट करना सेना को अपमानित करना है।