दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर शहर के कई इलाकों में बिना नक्शा पास कराए या नियमों के खिलाफ जाकर बड़े पैमाने पर अवैध इमारतों और कमर्शियल इमारतों का निर्माण होता आया है। जालंधर के ओल्ड रेलवे रोड पर भी कई कमर्शियल इमारतों (दुकानों) का धड़ल्ले से निर्माण हो रहा है। अब यह बड़ी जांच का विषय है कि क्या इन इमारतों के नक्शे पास हैं और यहां नियमों के अनुसार इमारतों के मालिक निर्माण करवा रहे हैं।
शहर में ऐसी कई जगह हैं जहां बिना नक्शा पास कराए या नियमों के खिलाफ जाकर कमर्शियल और रिहायशी इमारतों के निर्माण हो रहे हैं लेकिन नगर निगम है कि कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है और उनकी तरफ से उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस खबर को प्रकाशित करने का हमारा मकसद इतना ही है कि नगर निगम शहर में बन रही अवैध इमारतों पर रोक लगाए और अगर फिर भी बिल्डिंग मालिकों द्वारा निर्माण रोका नहीं जाता तो उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।