दोआबा न्यूज़लाइन
हमीरपुर: हिमाचल के हमीरपुर जिले के गांव रोपा की बेटी शालिनी ठाकुर ने पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी (कपूरथला) में टॉप कर पूरे राज्य का नाम का नाम देशभर में ऊंचा कर दिया है। जानकारी के अनुसार PTU की छात्रा शालिनी ने एम. फार्म की पढ़ाई में यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया है। शालिनी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके घर पर बधाई देने वाले रिश्तेदारों और सगे संबंधियों का तांता लगा हुआ है।
इस सफलता का श्रेय शालिनी ने अपनी माता मधुबाला, पिता बलवीर सिंह सहित दादा-दादी और अपने शिक्षकों को दिया है। शालिनी ने कहा कि उनके परिवार के प्यार, सपोर्ट, विश्वास, त्याग और बड़ों के आशीर्वाद से वह इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर पाईं हैं। उन्हें हर विपरीत परिस्थिति में आगे बढ़ने और यह मुकाम हासिल करने की शक्ति दी।
बता दें कि वर्तमान में शालिनी एक यूनिवर्सिटी में असिस्टैंट प्रोफैसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।